राज्य मुख्य आयुक्त के मार्गदर्शन में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ धमतरी की बैठक में गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा
धमतरी-भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त नियुक्त होने के बाद इंद्रजीत सिंह खालसा के प्रथम धमतरी आगमन के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ धमतरी की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी में आयोजित की गई।
राज्य मुख्य आयुक्त के आगमन पर जिला संघ की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत प्रार्थना से हुई, इसके बाद जनरल सैल्यूट के साथ अतिथि का स्वागत किया गया। स्कार्फ और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला मुख्य आयुक्त चेतन हिंदूजा ने स्वागत उद्बोधन में राज्य मुख्य आयुक्त के जीवन, संघर्ष और नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी सराहना की। जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू ने जिले में संचालित स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।
इसके बाद राज्य मुख्य आयुक्त ने एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए गतिविधियों की समीक्षा की। उपस्थित स्काउटर और गाइडरों ने भी अपने विचार रखते हुए सुझाव दिए। राज्य मुख्य आयुक्त ने धमतरी जिले में चल रही स्काउटिंग गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की सराहना करते हुए उन्हें और गति देने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने प्रत्येक माह जिले में एक प्रभारी नियुक्त करने की बात कही, जिससे स्काउटिंग गतिविधियों का संचालन और बेहतर तरीके से हो सके।
उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तर पर आयोजन करने, प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से गांवों के बच्चों तक पहुंच बढ़ाने, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को व्यापक रूप से संचालित करने तथा समाज कल्याण से जुड़े अन्य कार्यों में स्काउटिंग की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने स्काउटर और गाइडरों से संगठित होकर कार्य करने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स धमतरी जिला संघ की ओर से राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला आयुक्त अभय कुमार जायसवाल ने राज्य मुख्य आयुक्त तथा उपस्थित सभी स्काउटर और गाइडरों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम साहू, गजानंद साहू, स्थानीय संघ के चेयरमैन विजय साहू, जिला कोषाध्यक्ष भगतराम यादव, शकीला देवदास, भारत लाल साहू, टिकेश्वर पांडे, रजनीगंधा जगताप, हीना भेंसले, मंजूषा साहू, गायत्री बोदेले, मानसिंह कपूर, एस. कुमार साहू, गणेश्वर साहू, हेमंत साहू, डूवेंद्र कुमार मंडावी, रामकरण, खिलेश्वर प्रसाद साहू, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ. के. के. तिवारी, योगिता कवर, दीपमाला साहू, भूपेंद्र सोनी, दीनानाथ पांडे, सोहन साहू, खेमलाल साहू, चोवा लाल धिवर, नीलकमल साहू, श्याम सुंदर नेताम, अमित कुमार, दुर्गेश द्विवेदी, राजेश अनंत, संतोष ध्रुव, राम नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में स्काउटर और गाइडर उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला संघ के सचिव सोहन लाल साहू ने किया।



