छत्तीसगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत इंदौर (म.प्र.) में आयोजित वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में रंजना साहू ने की सहभागिता


धमतरी – भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश भर में चलाई जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत पश्चिम मध्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण  वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डेली कॉलेज, इंदौर में किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों से आए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक सुदृढ़ता, नेतृत्व विकास तथा प्रभावी कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी प्रशिक्षणकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समसामयिक विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिए। श्रीमती रंजना साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण किसी भी व्यक्ति, संगठन या समाज के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार होता है, यह केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि कौशल, दक्षता और आत्मविश्वास को विकसित करने की एक सशक्त प्रक्रिया है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है, जिससे वे समाज के बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। कार्यशाला के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा एवं संवाद हुआ, जिससे सभी को संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए नई रणनीतियों की जानकारी मिली। यह प्रशिक्षण महा अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button