छत्तीसगढ़

आईसेक्ट कॉलेज की मनमानी के खिलाफ अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



बैकुंठपुर कोरिया- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बैकुंठपुर इकाई द्वारा आईसेक्ट कॉलेज मढ़टीपारा द्वारा विद्यार्थियों से राशि लेकर परीक्षा न दिलाने एवं प्रमाण पत्र न देने के गंभीर मामले को लेकर कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि सत्र 2024 के लगभग 65 विद्यार्थियों से परीक्षा एवं प्रशिक्षण के नाम पर प्रति विद्यार्थी 20 हजार रुपये तथा सत्र 2025 के लगभग 30 विद्यार्थियों से 10-15 हजार रुपये तक की राशि ली गई, लेकिन अब तक विद्यार्थियों को न परीक्षा दिलाई गई और न ही प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

अभाविप ने निष्पक्ष जांच कर दोषी कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई एवं विद्यार्थियों की राशि वापस कराने की मांग की। इस दौरान नगर मंत्री नीरज राजवाड़े के ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभाविप ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button