छत्तीसगढ़

सिंधौरीकला में जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर नें नवीन तालाब निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन


कुरुद-कुरूद विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंधौरीकला में विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना के तहत विधि-विधान से पूजा पाठ कर 17. 99 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाली नवीन तालाब कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर के मुख्यआतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। विशेषरूप से सरपंच दुलार साहु, पूर्व सरपंच भीखम यादव सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक और पंचगण उपस्थित रहे। ग्रामीणों नें बताया की पहले इस तालाब में कम पानी होने के कारण तालाब का पानी बहुत गंदा हो गया था और हवा चलने पर इसकी बदबू दूर जाती थी बारिश खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ही यह सूख जाया करता था तालाब गहरीकरण से स्थिति मे सुधार होगी। जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर नें कहा की इससे गर्मियों में पानी की समस्या कम होगी साथ ही मवेशियों व सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी, स्थानीय स्तर पर ग्रामीण श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होगा गहरीकरण के बाद इन तालाबों का उपयोग मत्स्य पालन और सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी एवं ग्रामीणों को निस्तारी के लिए समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button