छत्तीसगढ़

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला : राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से ईडी ने दस्तावेज किए जब्त

भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला : राइस मिलर रोशन चंद्राकर के घर से ईडी ने दस्तावेज किए जब्त

धमतरी। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले मामले में ईडी द्वारा राइस मिलर रोशन चंद्राकर और भाजपा नेता भूपेंद्र चंद्राकर के भाई के निवास में एक साथ दबिश दी गई। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह ईडी अधिकारियों की टीम दस्तावेज जब्त कर रोशन चंद्राकर के घर से निकल गई है। जांच के बाद कई नाम सामने आ सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को धमतरी में भाजपा नेता रोशन चंद्राकर और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के भी ठिकानों पर छापेमारी की है। भूपेंद्र चंद्राकार पर सिर्फ अभनपुर ही नहीं, बल्कि अपने करीबियों को अलग-अलग तहसीलों में भारतमाला घोटाले में करोड़ों रुपए मुआवजा पहुंचाने का आरोप है। गौरतलब है कि राइस मिल लेवी वसूली मामले में रोशन चंद्राकर के निवास पर करीब तीन साल पहले भी ईडी ने छापा मारा था। इस दौरान उन्हें जेल भी हुई थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button