छत्तीसगढ़

मेरिट सूची में स्थान पाने वाली कुसुमलता बिप्रे का हुआ सम्मान, नेहरू निषाद ने दी बधाई


धमतरी-जिले के आदर्श गौरव ग्राम कंडेल की प्रतिभाशाली छात्रा कुसुमलता बिप्रे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची 97.4 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे पांचवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू निषाद ग्राम कंडेल पहुंचकर छात्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर नेहरू निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा द्वारा प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कुसुमलता बिप्रे की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। निरंतर मेहनत और लगन से हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
नेहरू निषाद ने कहा कि “कुसुमलता की सफलता से कंडेल गांव सहित पूरे धमतरी जिले का नाम रोशन हुआ है। मुझे विश्वास है कि वह आगे भी उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगी। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अनुशासन और परिश्रम को अपनी सफलता का आधार बनाएं।”
इस अवसर पर कुसुमलता बिप्रे के नाना अवध भारती एवं नानी ईश्वरी भारती भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हेमंत चन्द्राकर (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मिश्रीलाल पटेल (मंडल अध्यक्ष), कृपाराम साहू (मंडल महामंत्री), रामाधार साहू (पूर्व जनपद सदस्य), केशव साहू (जनपद उपाध्यक्ष), गिरधर सार्वा (सरपंच ग्राम कंडेल), यतीश भूषण श्रीवास्तव (अध्यक्ष प्राथमिक कृषि संस्था), गिरीश साहू (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), ओमकार नेताम, रेस कोतवाल, मुकेश्वरी साहू (पटवारी) उपस्थित थे।
साथ ही विद्यालय के राहुल नेताम (प्राचार्य), संतोष कुमार यादव, हेमलता सोनी, विष्णु राम तोडें, व्ही.के. कुर्रे एवं पुष्पेंद्र कुमार सिन्हा सहित ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने कुसुमलता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button