छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी में राहत: जल विभाग की तत्परता से धमतरी में जल संकट पर नियंत्रण


धमतरी-  भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां कई शहरों में जल संकट गहराता जा रहा है, वहीं धमतरी में नगर निगम की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के कारण स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। नगर निगम द्वारा समय रहते किए गए इंतजामों और लगातार निगरानी से शहरवासियों को बड़ी राहत मिल रही है।
नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के मार्गदर्शन में जल विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर अपनी टीम के साथ शहर के 40 वार्डों में जल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जनता को सुचारू रूप से पानी उपलब्ध कराना नगर निगम का कर्तव्य है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सभापति अखिलेश सोनकर ने बताया कि जल विभाग की टीम 24×7 मैदान में उतरकर कार्य कर रही है, ताकि किसी भी वार्ड में पानी की समस्या उत्पन्न न हो।
विभाग द्वारा विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है जहां पानी की समस्या की संभावना रहती है। ऐसे स्थानों पर टीम तत्काल पहुंचकर पाइपलाइन सुधार, लीकेज दुरुस्ती और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था कर रही है।
नगर निगम की इस सक्रियता और त्वरित कार्यवाही के कारण भीषण गर्मी के बावजूद शहर में जल संकट की स्थिति नहीं बनने दी गई है। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिली है और धमतरी जल प्रबंधन के मामले में एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में सामने आ रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button