छत्तीसगढ़

महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन, नारी शक्ति और खेल भावना का दिखा शानदार संगम



रायपुर-क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन झूलेलाल धाम, कैनल रोड रायपुर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, उमंग और ऊर्जा का वातावरण बना रहा। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक सुनील सोनी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, महापौर मीनल चौबे, प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनामिका सिंह, पार्षद मनोज वर्मा, नीता डुमरे, हर्षा साहू, भारवी वैष्णव, पद्मा शर्मा, सुमन यादव, खुशबू शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त अवस्थी सर, जितेंद्र बड़वानी (पूर्व पार्षद), सीमा संतोष साहू (पार्षद), सचिन मेघानी (पार्षद), क्रीड़ा भारती अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, सोनवानी, भरत बरेट, भूषण साहू, नीरज शुक्ला, रोहित द्विवेदी एवं अन्नू कंवर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा समाज में नारी सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करना रहा। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुशासन, साहस और खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन क्रीड़ा भारती की टीम एवं सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button