संबलपुर स्थित कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी का भव्य स्वागत, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा

धमतरी – संबलपुर स्थित कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम छत्तीसगढ़ शासन शैलेष नितिन त्रिवेदी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों तथा कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
वरिष्ठ नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर जनता के बीच पहुंचना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।
उनके विचारों से उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण घनश्याम साहू, सरपंच प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, प्रीतम साहू (लल्ला), पूर्व सरपंच खेमराज चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गुप्ता, युवा नेता गीतराम सिन्हा, पुष्पेंद्र साहू, संजू साहू, ललित यादव, मुकेश अग्रवाल, वीरू धुरु, प्रेमा यादव, सोनू सिन्हा एवं मन्नू लाल मांडले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत नीशू चंद्राकर भी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ नेता शैलेष नितिन त्रिवेदी से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक मुलाकात बताया।



