भखारा-भठेली में विकास कार्यों की सौगात लेकर 19 मई को पहुंचेंगे विधायक अजय चंद्राकर

ई-लाइब्रेरी, बॉक्स क्रिकेट एवं करोड़ों के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण
भखारा-भठेली(प्रखर) क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर 19 मई, मंगलवार को नगर पंचायत भखारा-भठेली पहुंचेंगे। इस दौरान वे करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण करेंगे। विधायक के आगमन को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
नगर पंचायत भखारा-भठेली में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 577.96 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें एसटीपी निर्माण कार्य हेतु 315.06 लाख रुपये, शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य हेतु 116.74 lakh रुपये, ऑक्टांगल स्ट्रीट पोल एवं एलईडी लाईट स्थापना हेतु 73.58 लाख रुपये, मल्टी स्पोर्ट टर्फ ग्राउंड निर्माण हेतु 20.23 लाख रुपये, बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 18.95 लाख रुपये तथा सम्पवेल निर्माण कार्य हेतु 13.16 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।
इसके अतिरिक्त बोर खनन कार्य 7.42 लाख रुपये, शेड निर्माण कार्य 7.44 लाख रुपये, यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य 2.81 लाख रुपये, शौचालय निर्माण कार्य 1.74 लाख रुपये तथा चबूतरा निर्माण कार्य 0.83 लाख रुपये की लागत से किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
वहीं लगभग 98.82 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जाएगा। इनमें युवाओं के लिए आधुनिक ई-लाइब्रेरी निर्माण कार्य 9.98 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 6.33 लाख रुपये, मोटर पंप एवं पानी टंकी स्थापना कार्य 2 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण कार्य 54.44 लाख रुपये तथा नाली निर्माण कार्य 26.07 लाख रुपये शामिल हैं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आधुनिक ई-लाइब्रेरी एवं खेल सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य रहेंगे। बॉक्स क्रिकेट एवं मल्टी स्पोर्ट टर्फ ग्राउंड के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ई-लाइब्रेरी का लाभ मिलेगा।
नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि इन महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति में कलेक्टर अविनाश मिश्रा का विशेष योगदान रहा है। डीएमएफ मद से स्वीकृत इन परियोजनाओं के माध्यम से नगर के युवाओं को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में नई सुविधाएं प्राप्त होंगी।
यह कार्यक्रम बिसाहू सिंह गौर उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहेंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा आने वाले समय में भखारा-भठेली को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।



