छत्तीसगढ़

कांकेर ब्रेकिंग : मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा का निधन

कांकेर(प्रखर)छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा के कद्दावर नेता भरत मटियारा का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले भरत मटियारा को मेजर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

भरत मटियारा भाजपा के मजबूत और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। संगठन और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर वे हमेशा चर्चा में रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भरत मटियारा के निधन को भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button