छत्तीसगढ़
रायपुर रेलवे स्टेशन पर नशेड़ी युवक का हंगामा, प्लेटफार्म नम्बर एक पर पटरी पर लेटा, जीआरपी ने बाहर निकाला
रायपुर रेलवे स्टेशन पर नशेड़ी युवक का हंगामा, प्लेटफार्म नम्बर एक पर पटरी पर लेटा, जीआरपी ने बाहर निकाला
रायपुर (प्रखर) । राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर रविवार रात नशेड़ी युवक ने जमकर उत्पात मचाया प्लेटफार्म नंबर एक से अंदर घुसते समय लगे चेकिंग पॉइंट पर तोड़फोड़ की मौके पर मौजूद जीआरपी ने उसे रोकने की कोशिश की बावजूद इसके युवक का हंगामा जारी रहा इसके बाद युवक प्लेटफार्म नंबर एक की पटरी पर लेट गया इसके बाद स्टेशन पर अपरा तफरी मच गई गनीमत रही की जीआरपी के जवानों ने उसे सही सलामत पटरी से उठाकर प्लेटफार्म पर लिया युवक को पकड़ लिया गया है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है



