छत्तीसगढ़

HAQE CLASSES DHAMTARI द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन


धमतरी। शहर के नहर नाका चौक स्थित देवांगन धर्मशाला में 24 मई 2026 को HAQE CLASSES DHAMTARI द्वारा “टैलेंट एप्रिसिएशन सेरेमनी एवं करियर गाइडेंस प्रोग्राम 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के पूर्व महापौर श्री विजय देवांगन थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम लक्ष्मी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट धमतरी के संचालक श्री वेद प्रकाश साहू एवं भिलाई स्थित MENTOR COACHING के संचालक श्री सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर HAQE CLASSES के शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में डॉली देवांगन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा भावेश कुमार साहू (87.7%), आशुतोष साहू (86.8%), दीपांशु साहू (82.4%), हरप्रीत जुनेजा (81.8%), खिलेंद्र साहू (81.2%), अंजली जोशी (81%), गरिमा साहू (80.8%) एवं गीतांजलि मेश्राम (80%) को भी सम्मानित किया गया। साथ ही 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 14 एवं 60 से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 8 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।
कक्षा 10वीं में प्रियांशु साहू (89%), सौरभ साहू (84%) एवं तन्मय साहू (79%) सहित कुल 5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
संस्था प्रबंधन द्वारा कक्षा 12वीं की छात्रा डॉली देवांगन को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उनकी कुल फीस का 50 प्रतिशत सम्मान राशि के रूप में वापस प्रदान किया गया। साथ ही संस्था द्वारा यह घोषणा भी की गई कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी पूरी फीस सम्मान स्वरूप वापस की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में HAQE CLASSES के शिक्षकगण मयंक देवांगन, अमरनाथ गजपाल, चुनेश्वर साहू, ज्योति चंद्राकर, खीरोमणि साहू, रूपेश देवांगन, हीना गिलानी, रुचि देवांगन एवं सुमन देवांगन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button