छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक आज

साय कैबिनेट की बैठक आज

रायपुर। विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार शाम कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रालय में होने वाली यह बैठक शाम 6 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटते ही अचानक बुलाई गई इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि सरकार की ओर से बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न जनहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यों की गति बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने को लेकर भी मंत्रिमंडल में मंथन हो सकता है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button