छत्तीसगढ़

“पक्षी बचाओ, प्रकृति सजाओ” अभियान के तहत नव ज्योति विद्या मंदिर सांकरा की अनूठी पहल



सांकरा-  नव ज्योति विद्या मंदिर सांकरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए “पक्षी बचाओ, प्रकृति सजाओ” अभियान चलाया गया। विद्यालय के संचालक मुकेश राव नन्नावरे के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार ने “मैं हूँ पक्षी मित्र” अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति बच्चों में संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवन कुमार निर्मलकर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लुप्तप्राय पक्षियों, विशेषकर गौरैया के संरक्षण तथा भीषण गर्मी के दौरान बेजुबान पक्षियों की सहायता के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
अभियान के तहत अनेक लोगों ने अपने घरों की छतों, आंगनों एवं पेड़ों के आसपास सकोरे और अन्य बर्तनों में दाना-पानी रखकर पक्षियों के लिए सहारा बनने का संकल्प लिया। इस जन-जागरूकता अभियान में सहयोग करने वाले नागरिकों को विद्यालय की ओर से “पक्षी मित्र सम्मान पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर अपने दैनिक जीवन में भी पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे पक्षियों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
विद्यालय की इस पहल की क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
विद्यालय परिवार ने आमजन से अपील की है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में अपने घर की छत, आंगन या बालकनी में पक्षियों के लिए पानी का पात्र (सकोरा) एवं दाना अवश्य रखें। आपका छोटा सा प्रयास किसी बेजुबान पक्षी के जीवन की रक्षा कर सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक शिक्षिका श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती दिनेश्वरी पटेल, कु. रीना साहू, खिलेश्वरी साहू, श्रीमती दामिनी साहू, श्रीमती सुमन साहू, कु. शानू नाग, शशिकला पटेल, सरिता कश्यप, गोदावरी नेताम एवं कामाक्षी पटेल का विशेष सहयोग रहा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button