छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी जी की “मन की बात” कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण का प्रेरक माध्यम: मोनिका देवांगन

रायपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 134वें एपिसोड का श्रवण किया गया



धमतरी – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड का आवश्यक कार्यवश रायपुर प्रवास के दौरान यात्रा करते हुए कार में मोबाइल के माध्यम से श्रवण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री  हेमंत चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष  ऋषभ देवांगन, बूथ अध्यक्ष  गिरधारी देवांगन तथा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता  वीरेंद्र देवांगन साथ में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में प्रेरणादायी कार्य कर रहे व्यक्तियों एवं संगठनों के योगदान पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरक संदेशों को सुनकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में और अधिक सक्रियता से योगदान देने की प्रेरणा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने वाला एक प्रभावी और प्रेरणादायी माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक, प्रेरित एवं राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button