छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावनाओं से प्रेरित होकर सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी एवं अखिल भारत गुजराती समाज राष्ट्रीय सदस्य ने वृक्षारोपण कर जन अभियान हेतु किया अपील, सर्व गुजराती समाज प्रदेश में लगाएगा पेड़



धमतरी- पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी एवं राष्ट्रीय सदस्य अखिल भारत गुजराती समाज ने गुजराती कॉलोनी में धार्मिक आस्था एवं पूजा विधान को संपन्न करने में महत्वपूर्ण योगदान रखने वाले वृक्ष बेल,फूडहर, कनेर,नीम पेड़ों का रोपण करते हुए समाज तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े हुए सक्रिय लोगों के लिए आग्रह पूर्वक अपील करते हुए कहा है कि इसे जन अभियान बनाएं जिससे हमें पुण्य भी मिलेगा और हमारा आने वाला कल भी सुरक्षित होकर संवर्धित होगा, प्रकृति हमसे यही अपेक्षा कर रही है क्योंकि मां धरती का श्रृंगारीक आभूषण है वृक्ष, हरियाली की चादर से समाज में सुख,शांति व समृद्धि का संचार होता है जिसके लिए हम सभी का योगदान देना हमारे नैतिक दायित्व के साथ पुनीत धर्म भी है। वृक्षारोपण के इस अवसर पर प्रीतेश गांधी के साथ सहयोग करने के लिए नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, गुजराती समाज के वरिष्ठ श्री जलाराम ज्ञानयज्ञ समिति अध्यक्ष बिपिन पटेल, श्री गुजराती समाज धमतरी के पूर्व अध्यक्ष लखमशी भानुशाली, हरि कटारिया, महेन्द्र राजपुरिया, प्रकाश गांधी पूर्व अध्यक्ष गुजराती समाज धमतरी, भूपेश शाह, योगेश गांधी, कांति माणेक, कीर्ति गांधी, नादू त्रिवेदी एवं समाज जन उपस्थित रहे। गौरतलब है कि प्रीतेश गांधी द्वारा प्रदेश में गुजराती समाज के माध्यम से उपयुक्त तथा समुचित स्थान पर वृक्षारोपण करने के लिए सामाजिक योगदान दिए जाने हेतु समाज जनों को जोड़ने का कार्य एक लंबे समय से किया जा रहा है उन्होंने एक अनौपचारिक चर्चा में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावनाओं के अनुरूप तथा भारतीय जनता पार्टी के वृक्ष लगाओ अभियान एक पेड़ मां के नाम को सार्थक एवं सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए इस राष्ट्र कार्य में अपने को जोड़कर समुचित योगदान देने के लिए सदैव तैयार है। जिसकी शुरुआत 5 जून पर्यावरण दिवस से की गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button