नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा किए जाने पर भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने जगन्नाथ पूरी में महाप्रभु जगन्नाथ जी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होकर कर आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सुख, समृद्धि और सफलता हेतु प्रार्थना की

धमतरी: भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर लगातार सबसे अधिक दिनों तक संभालने वाले नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को 4399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्र सेवा के इस गौरवपूर्ण अवसर को अविस्मरणीय बनाने तथा भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के अनुरूप जनजागरण का संदेश देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री छत्तीसगढ़ प्रीतेश गांधी ने ओडिशा के पवित्र तीर्थधाम जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के श्रीचरणों में साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि तथा राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों की निरंतर सफलता के लिए विशेष प्रार्थना किया। प्रीतेश गांधी ने कहा कि, आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त कर चुके हैं। यह सेवा-यात्रा 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, समर्थन और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, समृद्धि, सुशासन और वैश्विक गौरव के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे तथा विश्व पटल पर अपनी प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर और अधिक गति से अग्रसर होगा तथा विश्व पटल पर अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत करेगा। आगे श्री गांधी ने कहा है कि अखंड भारत की परिकल्पना जनसंघ के संस्थापक महापुरुषों ने की थी उसे साकार करते हुए कश्मीर से धारा 370 को हटाया जाना तथा हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर का निर्माण सबसे प्रमाणित स्वरूप के रूप में आज देश ही नहीं वरन् विश्व पटल पर सनातन तथा हिंदुत्व के मानने वालों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बिंदु बना हुआ है।


