छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज राष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

माहेश्वरी समाज राष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

रायपुर। माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों, उद्यमियों और युवाओं से भेंट कर संवाद किया। माहेश्वरी समाज ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को समाज के गौरव के तौर पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओम बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज का इतिहास सेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान के साथ-साथ समाज जिस तरह से सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, वह प्रेरणादायक है। समारोह में समाज के गौरवशाली योगदान को नमन किया गया तथा भविष्य की संभावनाओं और सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन और सदस्य उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में कहा कि रायपुर में माहेश्वरी समाज के प्रबुद्ध जनों, उद्यमियों एवं युवा शक्ति के साथ विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। माहेश्वरी समाज भारतीय संस्कृति के उन श्रेष्ठ मूल्यों का संवाहक है, जिसने परिश्रम, ईमानदारी, उद्यमशीलता, सेवा और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बनाया है। व्यापार और उद्योग में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ इस समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और लोककल्याण के क्षेत्रों में भी अनुकरणीय योगदान देकर सामाजिक उत्तरदायित्व की उत्कृष्ट परंपरा स्थापित की है।

लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज विकसित भारत के निर्माण में उद्यमशीलता, नवाचार, सामाजिक संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। माहेश्वरी समाज की संगठन शक्ति, सेवा भावना, पारिवारिक संस्कार और युवा ऊर्जा राष्ट्र की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करने में सक्षम हैं। मुझे विश्वास है कि यह समाज अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और लोककल्याण में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button