छत्तीसगढ़

महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात

महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष ममता साहू ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने ममता साहू को महिला आयोग के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए महिला हितों से जुड़े मुद्दों पर बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button