छत्तीसगढ़

भगवान जगन्नाथ के काढा औषधि को ग्रहण करने श्रद्धालुओं का मंदिर में लगा तांता

मंदिर ट्रस्टीयों ने रथ यात्रा से पूर्व सभी पारंपरिक मान्यताओं एवं भव्यता को आगे बढ़ाने तैयारी को दे रहे हैं अंतिम रूप

भगवान जगन्नाथ के काढा औषधि को ग्रहण करने श्रद्धालुओं का मंदिर में लगा तांता

मंदिर ट्रस्टीयों ने रथ यात्रा से पूर्व सभी पारंपरिक मान्यताओं एवं भव्यता को आगे बढ़ाने तैयारी को दे रहे हैं अंतिम रूप

धमतरी-रथ यात्रा निकालने से भगवान जगन्नाथ,बहन सुभद्रा,भाई बलभद्र के बीमार होने के पश्चात एकांतवास में रहते हुए भक्तों को काढा औषधि का वितरण किए जाने की 108 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए श्रद्धालुओं के लिए शनिवार की सुबह 7:30 बजे प्रारंभ किया गया। काढ़ा लेने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इससे पूर्व आस्था व श्रद्धा के साथ, महा आरती के साथ पूजा अर्चना करते हुए जयघोष तथा शांति पाठ के साथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को उनके ही पात्र में व्यवस्थित रूप से प्राचीन जड़ी बूटियों तथा अन्य औषधि सामग्रियों से ब्रह्म मुहूर्त में विशेष पद्धति से तैयार काढ़ा का वितरण किया गया।

जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण गांधी ने बताया कि प्रतिदिन काढ़ा औषधि का वितरण सुबह 7:30 से मंदिर परिसर में किया जा रहा है। काढ़ा 14 जुलाई तक वितरण किया जाएगा । इसके लिए लोग अपने घर से स्वयं का पात्र लेकर आएं। काढ़ा वितरण के अवसर पर पुजारी बालकृष्ण शर्मा, गौरव शर्मा पुजारी, जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, सचिव प्रकाश गांधी, सहसचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली, ट्रस्टी श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, अजय अग्रवाल, विपिन पटेल, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, रमेश लाट, भरत सोनी, बालकृष्ण शर्मा महाराज , अनिल मित्तल,आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल एवं रविकांत अग्रवाल आदि जुटे हुए हैं।रथयात्रा हेतु भक्तगण सेवा कार्य में प्रीतेश गांधी, संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, महेन्द्र पंडित, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति नगर निगम, कीर्ति शाह, गोवर्धन सोनी, महेंद्र राजपुरिया, हरी कटारिया, अजीत खंडेलवाल, अनुराग महावर, कुलेश सोनी पार्षद, पिंटू यादव पार्षद, प्राजेंद्र लुंकड़, सूरज शर्मा, रवि शर्मा, निशित पटेल, अंसुल महावर, प्रजय महावर, सुनील सोनी, जयेश मेहता, सुबोध ठाकुर, अनंत शाह, राम शर्मा, आकाश जसूजा, गोलू ठाकुर एल्डरमेन, प्रतापराव कृदत, सूर्यप्रकाश अग्रवाल, प्रियंक गांधी, राकेश चंदवानी पार्षद, दुष्यंत, वेदांत खंडेलवाल, आकाश जयसुजा, राम शर्मा एवं वरिष्ठ जन समाज सेवी सेवा कार्य में लगे है

Author Desk

Related Articles

Back to top button