सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं”– सुमन मेश्राम
छात्रों के जन आंदोलन की जीत* केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सुमन मेश्राम बोलीं- ये युवाओं की ताकत

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं”– सुमन मेश्राम
छात्रों के जन आंदोलन की जीत* केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सुमन मेश्राम बोलीं- ये युवाओं की ताकत है
धमतरी-सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं”_ – ये कहते हुए कांग्रेस पार्षद महिला नेत्री *सुमन मेश्राम* ने कहा कि छात्रों के जन आंदोलन ने आखिरकार मोदी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री *धर्मेंद्र प्रधान* को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
सुमन मेश्राम ने कहा कि पिछले कई महीनों से *NEET पेपर लीक, फीस वृद्धि और शिक्षा के व्यापारीकरण* के खिलाफ देशभर के छात्र सड़क पर थे। *राहुल गांधी* के नेतृत्व में युवाओं ने जिस तरह आवाज उठाई, उससे सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा।
उन्होंने कहा _”ये इस्तीफा सिर्फ एक मंत्री का नहीं है, ये पूरे सिस्टम को चेतावनी है। जब युवा जाग जाता है तो सरकार को भी सुनना पड़ता है। छात्रों की ये जीत साबित करती है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से बदलाव आता है
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जीत को *”युवा शक्ति की जीत”* बताते हुए शहर में रैली निकालकर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। नेताओं ने कहा कि आगे भी शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर इसी तरह संघर्ष जारी रहेगा ।



