छत्तीसगढ़

251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक महायज्ञ में शामिल हुईं सभापति कौशल्या देवांगन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक महायज्ञ में शामिल हुईं सभापति कौशल्या देवांगन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

 

पूज्य श्री सुमिरन माई जी का लिया आशीर्वाद, भगवान शिव से की जनकल्याण की प्रार्थना

 

धमतरी/ शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य 251 पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक महायज्ञ में नगर निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन श्रद्धापूर्वक शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पूज्य श्री सुमिरन माई जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक कर नगरवासियों और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

 

सभापति श्रीमती देवांगन ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल एवं आध्यात्मिक शांति का संचार होता है। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, सामाजिक एकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय वातावरण के बीच 251 पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक और विशेष पूजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना की और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम के अंत में सभापति कौशल्या देवांगन ने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों, संतजनों एवं सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की।

Author Desk

Related Articles

Back to top button