छत्तीसगढ़

श्रावण मास में ग्राम बोडरा (डी) शिवमय, महारुद्राभिषेक में शामिल हुए भाजपा संगठन क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल

श्रावण मास में ग्राम बोडरा (डी) शिवमय, महारुद्राभिषेक में शामिल हुए भाजपा संगठन क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल

धमतरी। श्रावण मास के पावन अवसर पर धमतरी जिले के ग्राम बोडरा (डी) स्थित शिव मंदिर में भव्य महारुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन क्षेत्रीय महामंत्री अजय जामवाल ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेश, क्षेत्र एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार और शिवभक्ति के बीच सम्पन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया। भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर सभी ने परिवार, समाज और राष्ट्र की खुशहाली, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद पिंटू यादव, कुलेश सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालुओं ने भी आयोजन में सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना समाज में आस्था, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। महारुद्राभिषेक जैसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर विकास की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button