छत्तीसगढ़

सुकमा ऑपरेशन में बड़ी सफलता, नक्सल डंप से 315 बोर राइफल और 47 कारतूस मिले

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को बोदराजपदर के जंगलों में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सली डंप बरामद किया है। बरामद डंप से 315 बोर की बोल्ट एक्शन रायफल और बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस मिले हैं। सुरक्षा बलों ने हथियार और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सुकमा एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन और एएसपी (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम को बोदराजपदर के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। सुरक्षा बलों को क्षेत्र में नक्सलियों की अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया गया। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और नक्सली गतिविधियों से जुड़े अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button