स्वच्छता दीदियों के हड़ताल से शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था ठप
6 दिनों से घरों में जाम कचरों से बदबू, बीमारी फैलने की आशंका, 40 वार्डो में हो रही है गंभीर समस्या
स्वच्छता दीदियों के हड़ताल से शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था ठप
6 दिनों से घरों में जाम कचरों से बदबू, बीमारी फैलने की आशंका, 40 वार्डो में हो रही है गंभीर समस्या
निगम प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था करने में नाकाम – सुमन मेश्राम
*धमतरी।* नगर निगम की *स्वच्छता दीदियों की हड़ताल* का असर अब शहर में साफ दिखने लगा है। हड़ताल के कारण पिछले *6 दिनों से डोर टू डोर कचरा संग्रहण पूरी तरह ठप* हो गया है।
कांग्रेस पार्षद *सुमन मेश्राम* ने कहा कि _”पांच दिनों से घरों में कचरा जाम हो गया है। गली-मोहल्लों में बदबू फैल रही है। गर्मी और बरसात के मौसम में कचरे से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।”_
उन्होंने आरोप लगाया कि _”निगम प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। शहर के 40 वार्डो में गंभीर समस्या बनी हुई है 6दिन बीत जाने के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। न तो अतिरिक्त वाहन उतारे गए, न ही अस्थायी सफाई कर्मी लगाए गए। पूरा शहर कचरे के ढेर में तब्दील हो रहा है।”_
सुमन मेश्राम ने निगम आयुक्त और महापौर से मांग की कि तत्काल स्वच्छता दीदियों से वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान किया जाए* और *अस्थायी व्यवस्था कर डोर टू डोर कचरा उठवाया जाए*।
उन्होंने चेतावनी दी कि _”यदि 48 घंटे में व्यवस्था नहीं सुधरी तो कांग्रेस पार्षद जनता के साथ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।”_



