छत्तीसगढ़

गंगरेल में फहराया गया तिरंगा की चर्चा प्रदेश स्तर में

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा प्रीतेश गांधी, राजेंद्र शर्मा और टीम को तिरंगा यात्रा के इस अनुकरणीय कार्य को सराहना करते हुए दी बधाई

गंगरेल में फहराया गया तिरंगा की चर्चा प्रदेश स्तर में

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा प्रीतेश गांधी, राजेंद्र शर्मा और टीम को तिरंगा यात्रा के इस अनुकरणीय कार्य को सराहना करते हुए दी बधाई

 

धमतरी-गंगरेल के सुरम्य नैना भिराम दृश्य को निहारने के लिए सैकड़ो की संख्या में दूर-दूर से सैलानी आते हैं विशेष कर स्वतंत्रता दिवस पर जब जल भराव से बांध लबालब हो जाता है तब यह दृश्य आगंतुक लोगों को लुभाते हुए विहंगम बन जाता है जिसमें चार चांद लगाने के लिए पिछले 5 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वर्तमान में प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचकर बांध क्षेत्र में तिरंगा फहराते हुए पूरे वातावरण को राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत कर देते हैं इस वर्ष भी सावन के दूसरे सोमवार को देश की आन बान शान तिरंगे को फहराकर राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति की भावना का संदेश दिया है जिसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलते ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव इस कार्य की सहारा ना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं राष्ट्रवाद की भावनाओं के लिए साधुवाद देते हुए धन्यवाद दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button