छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस क्रिकेट प्रतियोगिता में खुटगांव ने मारी बाजी

अंगिरा ध्रुव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस क्रिकेट प्रतियोगिता में खुटगांव ने मारी बाजी

अंगिरा ध्रुव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम अरौद (ली.) में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी एकता क्रिकेट क्लब द्वारा भव्य ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव शामिल हुईं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में अंगिरा ध्रुव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एकता क्रिकेट क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

खुटगांव ने जीता प्रथम पुरस्कार

आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 36,000 रुपये खुटगांव जिला गरियाबंद की टीम ने अपने नाम किया। वहीं द्वितीय पुरस्कार 20,001 रुपये अरोद की टीम को, तृतीय पुरस्कार 10,001 रुपये पोड़ एवं चतुर्थ पुरस्कार 7,001 रुपये अरोद बी की टीम को प्रदान किया गया।

समारोह में अध्यक्ष के रूप में उपस्थित खूबूलाल ध्रुव ने भी खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।

रंगारंग डांसिंग एंपायर बना आकर्षण

प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ मनोरंजन का भी विशेष इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिंदु रंगीला डांसिंग एंपायर एवं बिंदु बनेपेला स्टार कॉमेडियन रहे, जिन्होंने अपने डांस और कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके प्रदर्शन ने कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी, खेलप्रेमी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button