छत्तीसगढ़

बेलरगांव में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन की बनी रणनीति

बेलरगांव में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन की बनी रणनीति

Oplus_16908288

बेलरगांव। निषाद भवन बेलरगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू सोम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘बढ़ते बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर विरोधी जन आंदोलन’ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आंदोलन की जमीनी स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में शैलेष नितिन त्रिवेदी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं स्मार्ट मीटर से जुड़े लोगों के बीच व्याप्त सवालों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना चाहिए।

 

बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आगामी आंदोलन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी मजबूत होगा, जब कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। बिजली उपभोक्ताओं से जुड़े विषय को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, क्षेत्रीय विधायक अंबिका मरकाम, छाया सांसद बिरेश ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला एवं ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक में आगामी दिनों में बढ़ते बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर विरोधी जन आंदोलन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने का आह्वान किया।

 

बैठक के समापन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। संगठनात्मक बैठक को आगामी आंदोलन की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button