छत्तीसगढ़

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर समस्त सनातन प्रेमियों को नमन कर निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रामचरितमानस है साक्षात जीवन दर्शन विश्व कल्याण है इसी से संभव -विजय मोटवानी

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर समस्त सनातन प्रेमियों को नमन कर निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रामचरितमानस है साक्षात जीवन दर्शन विश्व कल्याण है इसी से संभव -विजय मोटवानी

धमतरी-भगवान राम के जीवन चरित्र को साक्षात प्रस्तुत करता हुआ रामचरितमानस की रचना करने वाले गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती सावन माह के शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथि को प्रतिवर्ष मनाया जाता है इस दिवस विशेष कर ग्रामीण परंपराओं में रामायण की चौपाइयों का वाचन किया जाना धर्म समाज एवं राष्ट्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है ऐसे ही समस्त सनातन प्रेमियों को नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने प्रभु राम के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नमन करते हुए इस दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है और उन्होंने कहा है कि रामचरितमानस मानव जीवन का साक्षात जीवन दर्शन है इसमें संसार के सारे समस्याओं का समाधान समाहित है और इसी से विश्व कल्याण की भावनाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है इसलिए रामायण को अपने जीवन का आदर्श बनाएं यही गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती की सार्थकता होगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button