श्रीमती मोनिका देवांगन के जन्मदिन पर ग्राम दोनर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

श्रीमती मोनिका देवांगन के जन्मदिन पर ग्राम दोनर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
धमतरी। महिला एवं बाल विकास सभापति, जिला पंचायत धमतरी मोनिका देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर भोथली मंडल अंतर्गत ग्राम दोनर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा को समर्पित इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री आनंद स्वरूप, पूर्व जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामगोपाल चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, राधिका चंद्राकर तथा ग्राम दोनर की सरपंच खिलेश्वरी नागरची सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपराजिता गुप्ता (एम.ओ.), हिरालाल कुर्रे (आरएमएटी, पीएचसी कंडेल), सत्यभामा गंगबेर (सुपरवाइजर), नेहा साहू (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर), अघेश्वरी कंवर (एएनएम), ओम चंद्राकर (एमएलटी), भूपेंद्र कुमार साहू (ओएओ), रोहिणी साहू (एमटी), देवा चंद्राकर (मितानिन/आशा), प्रमिला कुर्रे (मितानिन), बिंदा चंद्राकर (मितानिन) सहित स्वास्थ्य अमले ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने मोनिका देवांगन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। ग्रामीणों ने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए उपयोगी पहल बताया।



