कांवड़ियों के जत्थे का विंध्यवासिनी मंदिर में प्रीतेश गांधी द्वारा स्वागत कर किया गया सम्मान
शहर के आध्यात्मिक वातावरण एवं धार्मिक एकता को प्रबल बनाती है कांवड़ यात्रा : प्रीतेश गांधी

कांवड़ियों के जत्थे का विंध्यवासिनी मंदिर में प्रीतेश गांधी द्वारा स्वागत कर किया गया सम्मान
शहर के आध्यात्मिक वातावरण एवं धार्मिक एकता को प्रबल बनाती है कांवड़ यात्रा : प्रीतेश गांधी
धमतरी- सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह और आस्था रुद्रेश्वर महादेव से निकलने वाली कांवड़ यात्रा के रूप में श्रद्धा एवं धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत दिखाई दिया।यह कांवड़ यात्रा जब कांवड़ियों के जत्थे के साथ विंध्यवासिनी मंदिर के समीप पहुंची, तब वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का तिलक-वंदन कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री श्री प्रीतेश गांधी के साथ नगर निगम के पूर्व सभापति श्री राजेंद्र शर्मा, पार्षद श्री पिंटू यादव एवं श्री कुलेश सोनी ने कांवड़ियों का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
इस धर्ममय यात्रा को लेकर श्री प्रीतेश गांधी ने कहा कि कांवड़ यात्रा धमतरी के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक समृद्ध करने के साथ-साथ सर्व समाज की धार्मिक एकता एवं सामाजिक सद्भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में बांधते हैं और हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।
प्रीतेश गांधी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहा कि हम सभी को ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता कर आपसी प्रेम, सद्भाव और समरसता की भावना को और अधिक सशक्त बनाना चाहिए।इस अवसर पर कांवड़िया संघ की ओर से श्री दाऊ कृष्ण कुमार गुप्ता, श्री गोपाल वाधवानी, श्री मुकेश सुखवानी एवं श्री जनार्दन प्रमुख रूप से सम्मानित हुए।



