छत्तीसगढ़

शिवमहापुराण कथा के समापन पर बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में हुआ हवन, रंजना साहू एवं निरंजन सिन्हा ने दी पूर्णाहुति

बुढ़ेश्वर महादेव की आराधना कर रंजना साहू एवं निरंजन सिन्हा ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

शिवमहापुराण कथा के समापन पर बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में हुआ हवन, रंजना साहू एवं निरंजन सिन्हा ने दी पूर्णाहुति

बुढ़ेश्वर महादेव की आराधना कर रंजना साहू एवं निरंजन सिन्हा ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

 

धमतरी- धर्मधरा धाम धमतरी में विराजमान प्राचीन एवं आस्था के केंद्र बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर पूरे सावन माह आयोजित शिवमहापुराण कथा का श्रद्धा और भक्तिमय के साथ समापन हुआ। समापन दिवस पर मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू तथा रायपुर संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा ने शामिल होकर विधि-विधान से हवन में आहुति अर्पित कर पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर रंजना साहू एवं निरंजन सिन्हा ने बुढ़ेश्वर महादेव जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रंजना साहू ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और आध्यात्मिक साधना का पवित्र अवसर है, शिवमहापुराण कथा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति हमें सेवा, संयम, सद्भाव और परोपकार का मार्ग दिखाती है, बुढ़ेश्वर महादेव की पावन धर्मधरा धाम धमतरी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित पूरे सावन माह चले इस धार्मिक आयोजन से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा एवं सनातन संस्कृति को समझने का अवसर मिला, उन्होंने आयोजन के सफल एवं भव्य समापन के लिए आयोजक बोल बम कांवरिया संघ, कथा व्यास, सेवाभावी कार्यकर्ताओं तथा सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। निरंजन सिन्हा ने कहा कि शिवमहापुराण केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक ग्रंथ है। भगवान शिव की आराधना से मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और सेवा भावना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देते हैं। बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिवमहापुराण कथा के समापन अवसर पर पूर्णाहुति में शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक एवं पुण्य लाभ प्राप्त हुआ। पूर्णाहुति के पश्चात अतिथियों ने ब्राह्मणों को भोजन परोसने के साथ ही भंडारा प्रसादी वितरण में भी सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोल बम कांवरिया संघ संरक्षक श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, पार्षद श्री निलेश लुनिया, श्री देवेश अग्रवाल, श्री विशाल राम रखियानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button