भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को सांसद कमलेश जांगड़े ने बांधा रक्षा सूत्र

रायपुर/नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से जांजगीर-चांपा की भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े ने रक्षाबंधन के अवसर पर आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने किरण देव की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। सांसद कमलेश जांगड़े ने किरण देव के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि किरण देव जल्द स्वस्थ होकर पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ समाज एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में पुन: सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर सांसद ने मां दंतेश्वरी से भी किरण देव के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। रक्षाबंधन के मौके पर हुई इस आत्मीय मुलाकात में पारिवारिक स्नेह और शुभकामनाओं का भाव देखने को मिला।



