निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए हरमित होरा

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे शामिल हुए हरमित होरा
धमतरी | पूज्य सिन्धी धर्मशाला आमापारा मे सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी की स्मृति मे पूज्य पंचायत सिंधी समाज धमतरी, अकाल पूरब की फौज के संयुक्त तत्वावधान मे वी वाय हास्पिटल रायपुर के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर मे नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमित सिंह होरा बतौर अतिथि के रुप शामिल हुए | आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया | श्री होरा ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को जनहितार्थ बताते हुए कहा कि विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम रायपुर से धमतरी पहुंच कर सेवा प्रदान कर रही हैअजमानी परिवार औरआयोजकों से प्रेरणा लेकर सबको इंसानियत के लिए कार्य करने की जरूरत है| बीमारी से पिडित लोग परामर्श के अभाव में सही ढंग से इलाज नहीं करा पाते, और मृत्यु होजाती है |श्री होरा ने आगे कहा कि आज के दौर मे दूसरों की स्वास्थ्य सेवा के लिए कोई सामने नहीं आता पर अजमानी परिवार, सिन्धी समाज, सिक्ख समाज,अकाल पूरब की फौज ने इतने बडे वृहद रुप मे शिविर आयोजित कर मानवता की मिसाल पेश की है,जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं|



