छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले अंबेडकर वार्ड पार्षद कुलेश सोनी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले अंबेडकर वार्ड पार्षद कुलेश सोनी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से दिल्ली प्रस्थान के दौरान नगर निगम के डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी ने उनसे सौजन्य भेंट की।
इस दौरान पार्षद कुलेश सोनी ने मुख्यमंत्री श्री साय को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और विकास की दिशा में मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



