छत्तीसगढ़

प्रीतेश गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का जताया आभार

भाजपा सरकार ने धमतरी शहर के लिए नए गौरव पथ को दी स्वीकृति

प्रीतेश गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का जताया आभार

 

भाजपा सरकार ने धमतरी शहर के लिए नए गौरव पथ को दी स्वीकृति

शहर का समग्र विकास भाजपा सरकार और विष्णु देव साय के सुशासन की देन : प्रीतेश गांधी

चौतरफा सड़क कनेक्टिविटी से धमतरीवासियों को यातायात में मिलेगी बड़ी राहत : प्रीतेश गांधी

धमतरी- शहर के विस्तार को विकास से जोड़ते हुए तथा क्षेत्र की आराध्य देवी माँ विंध्यवासिनी मंदिर को प्रमुख मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रानी दुर्गावती चौक से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, नहर नाका तक लगभग ₹1509.31लाख की लागत से नए गौरव पथ के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के साथ डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।

 

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री  प्रीतेश गांधी ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

प्रीतेश गांधी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहा कि माँ विंध्यवासिनी मंदिर के समीप स्थित श्री राष्ट्रीय गौशाला से जुड़े होने के कारण वे लंबे समय से इस मार्ग के विकास की आवश्यकता को महसूस करते रहे हैं और विभिन्न अवसरों पर इस संबंध में प्रदेश सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते रहे हैं। अब गौरव पथ की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन में हर्ष का वातावरण है।

 

उन्होंने कहा कि धमतरी शहर के समग्र और सुव्यवस्थित विकास के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में सड़क, प्रकाश व्यवस्था और यातायात सुविधाओं के विस्तार के साथ विकसित धमतरी का स्वरूप और अधिक स्पष्ट दिखाई देगा।

 

प्रीतेश गांधी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ ने आगे कहा कि जिला प्रशासन की सक्रियता और विकासोन्मुखी योजनाओं को प्रदेश की भाजपा सरकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। अंबेडकर चौक से रुद्री तक सड़क चौड़ीकरण, मुजगहन से रत्नाबांधा चौक तक फोरलेन निर्माण तथा सिहावा चौक से कोलियरी तक सड़क चौड़ीकरण जैसे कार्यों से शहर और आसपास के क्षेत्रों की यातायात कनेक्टिविटी और अधिक सुगम होगी।

 

उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क, बेहतर यातायात व्यवस्था और शहर के चौतरफा विकास का यह क्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और भाजपा सरकार की विकासपरक सोच का परिणाम है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं से धमतरीवासियों को यातायात में बड़ी राहत मिलने के साथ ही शहर के विकास को नई गति मिलेगी

Author Desk

Related Articles

Back to top button