छत्तीसगढ़

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अस्पताल पहुंचकर किरण सिंह देव से की मुलाकात

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। एक्सीडेंट के बाद से किरण सिंह देव अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार लगातार जारी है। नितिन नवीन ने अस्पताल पहुंचकर किरण सिंह देव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। किरण सिंह देव के एक्सीडेंट के बाद से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button