छत्तीसगढ़

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की उत्कृष्ट फोटो एवं रील बनाने वालों को किया जाएगा सम्मानित

30 से 40 सेकंड की वीडियो रील एवं उत्कृष्ट फोटो जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा कर सकेंगे प्रतिभागी

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की उत्कृष्ट फोटो एवं रील बनाने वालों को किया जाएगा सम्मानित

 

30 से 40 सेकंड की वीडियो रील एवं उत्कृष्ट फोटो जिला जनसंपर्क कार्यालय में जमा कर सकेंगे प्रतिभागी

 

धमतरी- सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ होगा। इस अवसर पर जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय परिसरों, घाटों, तालाबों, ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

 

रूद्रेश्वर मंदिर घाट में होगा जिले का मुख्य कार्यक्रम

 

जिले का मुख्य कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे रूद्रेश्वर मंदिर घाट, रूद्री में आयोजित किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही कर्णेश्वर महादेव मंदिर सिहावा, विंध्यवासिनी मंदिर धमतरी और अंगारमोती माता मंदिर गंगरेल सहित जिले के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

 

जिले के चारों विकासखण्डों में ग्राम पंचायतों, गांवों, चौक-चौराहों, घाटों, तालाबों, शासकीय कार्यालय परिसरों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूल-कॉलेज परिसरों, प्रधानमंत्री जनमन आवास, अटल आवास, विभिन्न प्रतिष्ठानों तथा घर-घर में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। नागरिकों की सहभागिता से जिलेभर में सेवा, समर्पण और संकल्प का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

 

उत्कृष्ट फोटो एवं रील बनाने वालों को किया जाएगा सम्मानित

 

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान आकर्षक एवं उत्कृष्ट फोटो तथा वीडियो रील बनाने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागी कार्यक्रम से संबंधित 30 से 40 सेकंड की वीडियो रील एवं उत्कृष्ट फोटो जिला जनसंपर्क कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर, धमतरी में जमा कर सकते हैं।

 

नागरिक अपने गांव, मोहल्ले, मंदिर, घाट, तालाब, स्कूल-कॉलेज, शासकीय परिसर अथवा घर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के सार्थक एवं आकर्षक फोटो और वीडियो भी भेज सकते हैं। प्राप्त प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट फोटो एवं रील का चयन कर संबंधित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने की अपील की है।

// पाराशर//

Author Desk

Related Articles

Back to top button