छत्तीसगढ़

नगर निगम धमतरी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

Oplus_16908288

नगर निगम धमतरी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

 

महापौर रामू रोहरा सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमैन, अधिकारी-कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

 

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निगम परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर जगदीश ‘रामू’ रोहरा सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमैन, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए गए तथा निगम परिवार एवं शहरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

 

महापौर रामू रोहरा ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, तकनीकी कौशल एवं कर्म का प्रतीक बताते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने अपने अद्भुत शिल्प कौशल से निर्माण और रचनात्मकता की प्रेरणा दी है। विश्वकर्मा जयंती हमें अपने कार्य के प्रति निष्ठा, मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती है।

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों में अधिकारी-कर्मचारियों, तकनीकी अमले एवं मैदानी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शहर के निर्माण एवं विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य में श्रम और कौशल का विशेष योगदान होता है। ऐसे में भगवान विश्वकर्मा जयंती सभी कर्मयोगियों के लिए प्रेरणा का पर्व है।

 

महापौर ने इस अवसर पर निगम के सभी अधिकारी-कर्मचारियों तथा शहरवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से धमतरी शहर निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और निगम परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।

 

इस दौरान एमआईसी सदस्य नरेंद्र रोहरा, विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर, पार्षद कुशल लोंढा, भाजपा पदाधिकारी, उपायुक्त पीसी सार्वा, कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button