स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, 25 मेडिकल अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों के प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
डॉ. आई. नागेश्वर राव को उप संचालक राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर, डॉ. रामकेश्वर सिंह को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुंद, डॉ. भुवन विजय कुर्रे को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सुकमा, डॉ. शरद कोहाड़े को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा, डॉ अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला धमतरी, डॉ यू.एल. कौशिक को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, डॉ. आदित्य सिन्हा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय धमतरी, डॉ अनिल कुमार शुक्ला को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, डॉ कपिल देव पैंकरा को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ संभाग सरगुजा, डॉ प्रशांत सिंह को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर, डॉ बलवंत सिंह को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरिया, डॉ आशीष शर्मा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंड, डॉ जगसाय सिंह सरुता को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सरगुजा, डॉ प्रेम सिंह मार्को को सोनहट जिला कोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. शीला साहा को जिला चिकित्सालय, बिलासपुर, डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मुंगेली, डॉ. राकेश कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली, डॉ सत्यम कुमार पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा जिला सक्ती, डॉ शशांक गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बलरामपुर,
डॉ रामप्रसाद तिर्की को जिला बलरामपुर प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बलरामपुर, डॉ. राजेंद्र राय को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा, डॉ. अभय सिंह तोमर को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय (चिरमिरी) जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, डॉ प्रियंका सक्सेना को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जिला दंतेवाड़ा, डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, डॉ. रक्षित जोगी को प्रभारी अधीक्षक राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।



