अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ढाबे और तिराहे पर शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹6,020 की शराब व बिक्री रकम जब्त

अवैध शराब के खिलाफ धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ढाबे और तिराहे पर शराब बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹6,020 की शराब व बिक्री रकम जब्त
धमतरी। ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अर्जुनी और बिरेझर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी शराब सहित बिक्री की रकम जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटा स्थित अपना फैमिली ढाबा के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से राहुल सिंह राजपूत (27 वर्ष) को पकड़ा गया। उसके पास से 10 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत ₹820, तथा बिक्री रकम ₹3,200, कुल ₹4,020 जब्त किए गए। मामले में अपराध क्रमांक 130/26 के तहत धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।
इसी तरह बिरेझर थाना क्षेत्र के कटौली तिराहा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर तोरण रात्रे (18 वर्ष 7 माह) को अवैध शराब बिक्री के आरोप में पकड़ा। उसके कब्जे से 15 नग देशी शराब, कीमत ₹1,500, तथा बिक्री रकम ₹500, कुल ₹2,000 जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 299/26 के तहत धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।
दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



