छत्तीसगढ़

लगातार बारिश के बीच नगर निगम की अपील

पानी उबालकर पिएं, बच्चों को बारिश में बाहर निकलने से बचाएं

लगातार बारिश के बीच नगर निगम की अपील

पानी उबालकर पिएं, बच्चों को बारिश में बाहर निकलने से बचाएं

धमतरी। शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच नगर निगम ने नागरिकों से स्वास्थ्य और पेयजल को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। महापौर रामू रोहरा एवं जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने शहरवासियों से बारिश के दौरान स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने और जरूरी सावधानियां बरतने कहा है।

 

पेयजल की शुद्धता का रखें विशेष ध्यान

 

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान पानी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें और पानी को अच्छी तरह उबालकर ही पिएं। बारिश के मौसम में जलस्रोतों के दूषित होने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है।

 

बच्चों को अनावश्यक बारिश में जाने से रोकें

 

महापौर एवं जल विभाग सभापति ने अभिभावकों से छोटे बच्चों को अनावश्यक रूप से बारिश में बाहर निकलने से बचाने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने कहा गया है।

 

गंदा पानी आए तो तत्काल निगम को दें सूचना

 

नगर निगम ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नल, हैंडपंप अथवा किसी अन्य जलस्रोत से गंदा या दूषित पानी आने की शिकायत हो तो नागरिक तत्काल नगर निगम को सूचना दें। सूचना मिलने पर निगम की टीम द्वारा पानी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

समय पर सूचना से समस्या का होगा तत्काल समाधान

 

महापौर रामू रोहरा एवं जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है। नागरिकों द्वारा समय पर सूचना दिए जाने से जल संबंधी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सकता है।

 

“गंदे पानी की शिकायत छिपाएं नहीं, निगम को तत्काल बताएं”

 

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतें और जल संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

 

“सजग नागरिक ही स्वस्थ समाज की पहचान हैं—गंदे पानी की शिकायत छिपाएं नहीं, तत्काल नगर निगम को सूचित करें।”

 

— रामू रोहरा

महापौर, नगर निगम धमतरी

 

— अखिलेश सोनकर

सभापति, जल विभाग

नगर निगम धमतरी

Author Desk

Related Articles

Back to top button