राष्ट्रीय

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा, 2 संविदा शिक्षक समेत 9 गिरफ्तार

बेगूसराय। पुलिस और STF की टीम ने एक संयुक्त अभियान में एक अवैध हथियार बनाने वाले मिनी फैक्ट्री पर छापा मारा है। पुलिस ने मौके से कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उस घर को सील कर दिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में अपराध नियंत्रण की बात करते रहते हैं। मगर वहां से कुछ-कुछ दिनों में ऐसी खबरें बाहर निकल कर आती रहती हैं जो इस अपराध नियंत्रण की बात पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर देता है। अभी बेगूसराय से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। बेगूसराय पुलिस और STF की टीम ने एक संयुक्त अभियान में एक फैक्ट्री पर छापा मारा जहां अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे थे। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में ऐसे उपकरण बरामद किए हैं जो हथियार बनाने के काम आता है।

मीडिया से बात करते हुए SP ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि पचपन टोल गांव अंतर्गत परमानंद राय के घर पर अवैध तरीके से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद टीम बनाई गई और उस जगह पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां से 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि उक्त घर का मालिक दिल्ली जल बोर्ड का सेवानिवृत कर्मचारी है और अभी वो दिल्ली में रहता है। पुलिस सभी अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। और उनसे जुड़े लोगों का पता लगा रही है जो उनकी मदद करते हैं या फिर इनसे हथियार खरीदते हैं। फिलहाल उस घर को सील कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 2 मास्टर माइंड भी शामिल हैं। दोनों मास्टरमाइंड का नाम राजकुमार चौधरी और अजय कुमार चौधरी है। ये दोनों मुंगेर में संविदा शिक्षक हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button