छत्तीसगढ़राजनीति

धान के समर्थन मूल्य से एक रुपया ज्यादा देने पर केंद्र सरकार अड़ंगा लगाकर धमकाती है : गिरीश देवांगन

रायपुर। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने धान खरीदी पर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा धान खरीदी में अड़ंगा डालती है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में आकर लगातार झूठ बोलकर जाते है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र सरकार करती है। छत्तीसगढ़ में धान प्रदेश सरकार खुद अपने दम पर खरीदती है। केंद्र का एक पैसे का भी योगदान नहीं है। गिरीश देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार तो घोषित समर्थन मूल्य से एक रुपया भी ज्यादा कीमत देने पर राज्य सरकार को धमकाती है की वह राज्य से केंद्रीय योजनाओ के लिए लगने वाला चावल नहीं खरीदेंगे।

गिरीश देवांगन ने कहा कि डॉ रमन सिंह और भाजपा की 15 साल की सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ धोखा किया। किसानों को बोनस का वादा भाजपा ने नहीं निभाया था। किसानों को धान की कीमत कांग्रेस देने जा रही थी जिसका विरोध भाजपा ने किया था। गिरीश देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री लगातार धान खरीदी के पैसों को लेकर झूठ बोल रहे है। समर्थन मूल्य से एक रूप भी ज्यादा देने और केंद्र ने रोक लगाकर रखी है। धान खरीदी में बाधा डाली जा रही है। किसानों की संख्या प्रदेश में लगातार बढ़ रही है।

गिरीश देवांगन ने अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन और रैली में शामिल होने पर कहा की यह स्वाभाविक प्रक्रिया है हर राजनीतिक दल के नेता आते हैं और आयेंगे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

Author Desk

Related Articles

Back to top button