छत्तीसगढ़

नया रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी, 4 गिरफ्तार

रायपुर। नया रायपुर की सड़कों पर तेज रफ़्तार में स्टंटबाजी रकने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना मंदिर हसौद इलाके के अलग-अलग स्थानों में स्टंटबाजी करने वाले 4 बाईक राईडर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सत्य सांई तालाब के सामने सेंध तालाब पास, परसदा स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सामने, ग्राम छतौना स्थित शमशान घाट के सामने तथा सी.बी.डी. बिल्डिंग के सामने अलग-अलग 4 व्यक्तियों द्वारा आम रोड में दोपहिया वाहनों में स्टंट किया जा रहा था। जिससे उनके एवं दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मधु बघेल पिता दुतिया बघेल उम्र 21 साल निवासी पीयूष कॉलोनी म.नं 04 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। जप्त- मो०सा० एक्सट्रीम क्रमांक सी जी/22/टी/1341।
  2. बीरा रेड्डी परशुराम पिता गोपाल रेड्डी उम्र 42 साल निवासी म.नं. 382 एचआईजी प्रिमियर सेक्टर 29 नवारायपुर थाना राखी। जप्त- मो०सा० जी.टी.आर. क्रमांक के ए/05/जे आर/1786।
  3. सुधीर धृतलहरे पिता मनोहर धृतलहरे उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र 5 ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद रायपुर जप्त- मो०सा० के.टी.एम. क्रमांक सी जी/04/एन ई/9673।
  4. मुकेश चन्द्राकर पिता नरोत्तम चन्द्राकर उम्र 20 साल निवासी शिव मंदिर के पास रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर। जप्त – मो०सा० यामहा एम.टी. 15 क्रमांक सी जी/07/सी सी/7461।
Author Desk

Related Articles

Back to top button