छत्तीसगढ़

बस और ट्रक के बीच हुए हादसे में बस चालक सहित तकरीबन आधा दर्जन यात्री हुए घायल

धमतरी – नगरी ब्लाक में नगरी धमतरी के बीच बस और ट्रक के बीच हुए हादसे में बस चालक सहित तकरीबन आधा दर्जन यात्री हो गये घायल। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण जन एकत्रित हो गए जहां ग्रामीण जनों के सहयोग से केरेगाँव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल मैं भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना केरेगाँव थाना इलाके की है। जहाँ धमतरी,नगरी मार्ग पर बनरौद के पास यात्री बस और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुई है,बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब मनीष,सिद्धिविनायक ट्रेवल्स की यात्री बस सवारी लेकर नगरी से धमतरी की तरफ जा रही थी,उसी दौरान बनरौद के पास यात्री बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गया और बस में लगी कांच टूटकर बिखर गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस चालक को ज्यादा चोट लगी है। वहीं अन्य 4 से 5 यात्रियों की हल्की चोटें आयी है जिन्हें उपचार के अस्पताल भेजवाया गया है। इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को अस्पताल भेजवा गया।
इस मामले में केरेगाँव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बनरौद ढलान के पास मनीष,सिद्धिविनायक की बस और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिससे चालक को चोट लगी है जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है ।वहीं कांच टूटने की वजह से 7 से 8 यात्रियों को हल्की चोटे लगी है जिनका प्राथमिक उपचार किया कराया गया। वहीं दो तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है… वही करेगी पुलिस ने एक्सीडेंट के मामले की जांच पड़ताल कर रही है जांच पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button