छत्तीसगढ़

ओड़िशा के व्यापारी से 10 लाख बरामद, धमतरी में दो दिन में 12 लाख रुपए जब्त

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के चलते पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। बोराई चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने ओड़िशा के व्यापारी से 10 लाख रुपए बरामद किए हैं। ओड़िशा के व्यापारी सुभ्रत मंडल दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिस पर पुलिस ने राशि जब्त की। बता दें दो दिन में धमतरी पुलिस 12 लाख रुपए जब्त कर चुकी है।

बताया गया कि थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत हमराह स्टाफ के साथ पुलिस बेरियर नाका बोराई पहुंचकर सरप्राइस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वाहन क्रमांक टाटा हेरियर कार क० CG-04 MS- 1627 ओड़िशा की ओर से आ रहा था, जिसे रोक कर उक्त वाहन कर तलाशी लेने पर चालक के अलावा एक व्यक्ति सामने सीट पर बैठा हुआ मिला। उन्होंने अपना नाम सुब्रत मंडल पिता स्व. चंन्द्रकांत मंण्डल निवासी रायघर, जिला नवरंगपुर प्रांत (ओडिशा) निवासी होना बताया। उनके पास से एक सफेद कलर के बैग में भरा हुआ 500-500 रुपए का 100 नोटों का बीस गड्डी जुमला 10 लाख रुपए बरामद किया गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button