छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस विधायक ने छोड़ी पार्टी, जनता कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। कांग्रेस के एक और बागी विधायक किस्मत लाल नंद ने जनता कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। अमित जोगी ने आज जोगी बंगले में किस्मत लाल नंद को जनता कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। किस्मत लाल नंद कांग्रेस की टिकट पर 2018 में सरायपाली से चुनाव लड़े थे। पुलिस विभाग में डीएसपी के पद से रिटायर हुए किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट दिया था। वो सरायपाली से चुनाव जीते भी थे, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट में किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। चर्चा थी कि किस्मतलाल नंद अपना पाला बदल सकते हैं। कयास आज सच साबित हुए हैं। किस्मतलाल नंद को जनता कांग्रेस ने अपनी पार्टी में शामिल कराया है। खबर है कि वो सरायपाली से ही जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी भी बनेंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button