राजनीतिराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोन हैकिंग के आरोपों पर दिया जवाब, बोले- ये लोग देश की उन्नति नहीं पचा सकते

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुछ सांसदों ने जो मुद्दा उठाया है कि उनके पास एप्पल से एक अलर्ट आया है। उसके बारे में मैं साफ करना चाहता हूं कि सरकार इस मुद्दे पर बहुत गंभीर है, हम इस मुद्दे की तह तक जाएंगे। जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस देश में हमारे कुछ आलोचक हैं जिनकी आलोचना करने की आदत हो गई है। ये लोग देश की उन्नति को पचा नहीं सकते। एप्पल ने 150 देशों में ये सूचना जारी की है। एप्पल के पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अनुमान के आधार पर ये सूचना भेजी है।

केंद्रीय मंत्री मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी इनके पास कोई मुद्दा नहीं होता है तो ये सिर्फ सर्विलांस की बात करते हैं। उन्होंने कुछ वर्षों पहले भी इसकी कोशिश की थी जिसके बाद हमने उचित जांच की थी। इस मामले की निगरानी न्यायपालिका द्वारा भी की गई थी, लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया। वैष्णव ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा था कि उनके दो बच्चों के फोन हैक कर लिए गए थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सिर्फ झूठ फैलाया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button